हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात।सांगला, किन्नौर कैलाश ,छितकुल दुमती ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला।

हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। इससे सर्दी ने ट्राइबल बेल्ट में दस्तक दे दी है। सांगला, किन्नौर कैलाश ,छितकुल दुमती ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी हैं ।छितकुल दुमती में बर्फ ने इलाक़े में ठंडक बढ़ा दी है। किन्नौर जिला में इस सीजन का यह पहला हिमपात है।छितकुल दुमती के अलावा कल्पा, निचार और पूह ​​​​​​​के ऊंचे पहाड़ों पर भी बर्फ के फाहे गिरे। किन्नौर में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ​​​​​​​

छितकुल दुमती में बर्फ की चादर बिछी।

किन्नौर के अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई।प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम विभाग की माने तो आज ऊना, हमीरपुर, चंबा और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है।अगले चार दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

किन्नौर जिला के कल्पा के तापमान में सबसे ज्यादा 6.1 डिग्री की कमी आई है। कल्पा का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है।शिमला के तापमान में भी बीते 24 घंटे के दौरान 3 डिग्री की कमी आई है और अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रह गया है। सोलन का तापमान भी बीते 24 घंटे में 6 डिग्री गिरने के बाद 24 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

WhatsApp Group Join Now