राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हिमाचल की मंडी से सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनोट की सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद छिड़ गया है।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हिमाचल की मंडी से सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनोट की सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद छिड़ गया है। इसे महात्मा गांधी के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है।कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- ”देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां के ये लाल।” इसके नीचे कंगना ने लाल बहादुर शास्त्री की फोटो लगाई हुई है।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ साथ पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित लाल बहादुर शास्री की जयंती भी है

WhatsApp Group Join Now