IBEX NEWS, शिमला
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंदिशों पर सख्ती हो सकती है। होने वाली केबिनेट बैठक में सरकार इस मामले पर निर्णय ले सकती है। कोरोना वायरस अपना शिकंजा फिर धीरे धीरे कस रहा है।


शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 751 नए मामले कोविड के प्रकाश में आए है जबकि इसकी आधी संख्या में मामले ठीक हो चुके है।

स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी इसकी पुष्टि कर रहे है। प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान आईजीएमसी शिमला में विभिन्न विभागों के 10डॉक्टर भी कोविड पॉजिटिव हुए है। तमाम एहतियात बरती गई है।वहीं 17मामले यहां इलाज ले रहे है।जय राम सरकार ने पहले ही स्पष्ट किया है कि राज्य में जैसे ही कोविड मामलों को लेकर स्थिति अलार्मिंग होती है बंदिशों पर सख्ती लगेगी। मास्क पहनना अति आवश्यक किया जाएगा। और एस ओ पी भी मानने जरूरी कर दिए जाएंगे।