राज्यपाल ने अटल टनल को दौरा कर एस्केप टनल में सुविधाओं की समीक्षा की।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज अपनी धर्मपत्नी जानकी शुक्ल के साथ अटल टनल का दौरा किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के वरिष्ठ अधिकारियों से एस्केप (निकास) टनल के बारे में जानकारी प्राप्त की।  
राज्यपाल ने कहा कि 10,000 फीट की ऊंचाई पर निर्मित 9 किलोमीटर लम्बी यह विश्व की सबसे ऊंची राजमार्ग सिंगल-ट्यूब टनल है, जो जिला लाहौल-स्पीति तथा कुल्लू के दोनों तरफ के क्षेत्रों को जोड़ती है। यह टनल पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के अलावा स्थानीय लोगों के लिए वर्ष भर सम्पर्क सुविधा सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे मनाली-केलांग-लेह के बीच दूरी घटने से यात्रा का समय भी कम हुआ है।
बीआरओ के कमांडिंग ऑफिसर संदीप सिंह ने राज्यपाल को एस्केप टनल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह टनल प्रत्येक 400 मीटर पर खुलती है। उन्होंने कहा कि यह टनल उन अधिकांश स्थानों को बाईपास करती है, जो हिमस्खलन और यातायात की दृष्टि से संवेदनशील हैं। 
जिला लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने टनल के नॉर्थ पोर्टल पर राज्यपाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
इसके उपरांत, राज्यपाल ने सिस्सू झील का भी दौरा किया।

WhatsApp Group Join Now