भाजपा हाईकमान ने अध्यक्ष और नेशनल काउंसिल मेंबर्स के इलेक्शन के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को हिमाचल का चुनाव अधिकारी बनाया है।
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश में BJP के 7 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की सोमवार को नियुक्ति कर दी गई है। 9 जिलाध्यक्ष बीते कल चुन लिए गए थे। अब ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव शेष है।

भाजपा के चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज ने बताया कि शिमला जिले के अध्यक्ष की जिम्मेदारी चौपाल विधानसभा क्षेत्र के बलसन से संबंध रखने वाले केशव चौहान को मिली है।शिमला के अंतर्गत महासू का जिला अध्यक्ष अरुण फालटा को चुना गया। कांगड़ा के नूरपुर का जिला अध्यक्ष राजेश काका, हमीरपुर का राकेश ठाकुर, बिलासपुर का कृष्ण लाल चंदेल, कांगड़ा का सचिन शर्मा और किन्नौर का जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह मंजू को चुना गया है।बीजेपी के कुल 17 संगठनात्मक जिले है। 16 जिलों को अध्यक्ष मिल चुके है।भाजपा हाईकमान ने अध्यक्ष और नेशनल काउंसिल मेंबर्स के इलेक्शन के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को हिमाचल का चुनाव अधिकारी बनाया है। डॉ. सिंह इसी सप्ताह हिमाचल पहुंच कर पार्टी नेताओं से बातचीत के बाद नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकते हैं।