दर्दनाक हादसा: महाकुंभ से लौट रहे थे हिमाचल के श्रद्धालु, ट्रैवलर हादसे का शिकार, 2 की मौत; 11 घायल, पढ़ें पूरी खबर..

Listen to this article

मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ से लौट रहे श्रद्धालुओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया




प्रयागराज महाकुंभ से शाही स्नान कर लौट रहे चढ़ियार के 13 लोगों की ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 13 लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। मृतकों में चढ़ियार के डोली गांव की 60 वर्षीय निर्मला उर्फ गुड्डी देवी पत्नी प्रीतम राणा और 50 वर्षीय सुरेंद्र राणा पुत्र कपूर चंद्र शामिल हैं। सुरिंदर राणा डेली समाचार के चढ़ियार से पत्रकार भी थे।

घायलों की सूची

इसके अलावा 62 वर्षीय सुदर्शन, 45 वर्षीय विपुल शर्मा, 50 वर्षीय जीवना देवी, 60 वर्षीय सुदेश कुमारी पत्नी राजेंद्र शर्मा, 65 वर्षीय सुनील कुमारी पत्नी वख्तावल, 56 वर्षीय कुसुम लता पत्नी अनिल, 60 वर्षीय चंदी पत्नी स्व. स्वरूप राणा, 50 वर्षीय अंजूबाला पत्नी सुरेंद्र राणा, 43 वर्षीय अंजना कुमारी पत्नी अनिल शर्मा, 55 वर्षीय रक्षा देवी पत्नी अर्जुन राणा, 68 वर्षीय शीलारानी पत्नी अशोक कुमार और 65 वर्षीय तंबो देवी पत्नी शांतिस्वरूप शर्मा घायल हो गई हैं।

मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ से लौट रहे श्रद्धालुओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रयागराज के महाकुम्भ से लौट रहे हिमाचल प्रदेश के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर जिला कांगड़ा की तहसील बैजनाथ के गांव छोटी डॉली के दो लोगों की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। इस दुर्घटना में 11 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं।
यह दुर्घटना आज प्रातः बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ग्राम चिल्ली थाना क्षेत्र राठ जनपद हमीरपुर में हुई जिसमें ट्रैवलर एचपी 01डी-8278 सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकराया। टैªवलर में चालक सहित 13 श्रद्धालु सवार थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर सम्पर्क में है और घायल श्रद्धालु निकटतम अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोक संतप्त परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
.0.

WhatsApp Group Join Now