भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता ने गुरुवार दोपहर शहर के रामलीला मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला


भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता ने गुरुवार दोपहर शहर के रामलीला मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इनके साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि दिल्ली के सीएम की दौड़ में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, शिखा राय समेत कई चेहरों का नाम लिया जा रहा था। आखिरकार बाजी रेखा गुप्ता ने मारी।रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की चौथी दिल्ली की मुख्यमंत्री और इस पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला नेता बन गई हैं। वह बीजेपी की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप की आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री भी हैं। रेखा गुप्ता के साथ ही छह सहयोगियों को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। इसमें प्रवेश वर्मा का नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत होने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में रेखा गुप्ता ने कहा कि वह “दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने” के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने दिल्ली के हर एक नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने की शपथ ली।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर दिल्ली की नई सीएम बनी रेखा गुप्ता को बधाई दी. 

उन्होंने कहा “दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्रीमती रेखा गुप्ता जी को बधाई. वे ज़मीनी स्तर से उठकर आई हैं, कैंपस राजनीति, प्रदेश संगठन, नगर निगम प्रशासन में सक्रिय रहीं और अब विधायक और मुख्यमंत्री भी हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, “मुझे विश्वास है कि वे पूरी ताकत से दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी. उन्हें सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी शपथ ली। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज दिल्ली में कैबिनेट मंत्री बने।

WhatsApp Group Join Now