प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ,धर्मपत्नी , बेटी सहित महाकुंभ में स्नान किया।जयराम बोले देर आए दुरुस्त आए

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला ।


हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली से प्रयागराज पहुंचे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दोपहर बाद महाकुंभ में स्नान किया।इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि महाकुंभ हमारी संस्कृति का परिचायक है और आस्था का एक स्तंभ है इस संस्कृति का। हमें परिवार संग इस पवित्र स्नान करने का मौका मिला है, जिससे हम बेहद खुश हैं। पत्रकारों से पूछे जाने पर कि महाकुंभ की चर्चा दुनिया भर में हो रही है? इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिंदुस्तान की संस्कृति और हिंदुत्व पहले से ही विख्यात है, आज से नहीं है। इतिहास के पन्ने पलट कर देखोगे तो जानोगे कि हमारी संस्कृति और संस्कार पहले से ही विख्यात हैं।

अस तीरथपति देखि सुहावा।
सुख सागर रघुवर सुख पावा।।
आज परिवार के साथ महाकुंभ त्रिवेणी संगम में स्नान कर समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
त्रिवेणी सदियों से केवल एक जलधारा नहीं है। यह हमारी आस्था, परंपरा और समरसता का जीवंत प्रतीक है। यहां लहरें पूर्वजों की श्रद्धा, संकल्पों और सनातन मूल्यों की साक्षी हैं।
पीढ़ियाँ बदलीं, समय आगे बढ़ा, पर इस पावन संगम ने हर युग में मानवता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। प्रयाग की महत्ता अडिग है, अनंत है।
जय तीर्थराज प्रयाग।
जय माँ गंगे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू


प्रयागराज दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तंज कसा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां पूरी दुनिया महाकुंभ का पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंच रही है, वहां सीएम सुक्खू को अब जाकर प्रयागराज जाने की याद आई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह शुभ संयोग 144 वर्षों बाद आया है, लेकिन सीएम को इससे ज्यादा जरूरी मालदीव की यात्रा थी। अब किसी ने उनका मार्गदर्शन किया होगा, जिसके बाद वे स्नान करने के लिए गए हैं और यह अच्छी बात है, मैं इसका स्वागत करता हूं, लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के बहुत से नेताओं ने प्रयागराज से दूरी ही बनाए रखी। कुछ नेताओं ने आस्था तो कुछ ने श्रद्धा और कुछ ने मजबूरी के नाम पर महाकुंभ में डुबकी लगाई। सीएम साहब भी देर आए, लेकिन दुरुस्त आए

WhatsApp Group Join Now