ibex news, shimla
सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह को कांग्रेस की कमान मिल गई है। मंगलवार को देर शाम पार्टी हाई कमान ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए है। अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि आगे बहुत बड़ी चुनौती है। कांग्रेस को वापिस सत्ता में लाने के लिए मिल जुल कर काम करना है। आपसी गिले शिकवे भुलाकर कार्यकर्ताओं को भी एकजुट होना है।
पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा हर्ष महाजन, पवन काजल, विनय कुमार और राजेंद्र राणा को दिया है।


इसके अलावा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व नादौन से विधायक सुक्खविंद्र सुक्खू को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वह स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी होंगे। जबकि मुकेश नेता प्रतिपक्ष ही रहेंगे और उप नेता प्रतिपक्ष हर्ष वर्धन चौहान को बनाया है।



WhatsApp Group
Join Now