IBEX NEWS,शिमला
राजकीय कन्या महावियालय शिमला में अमृत महोत्सव के विशेष सप्ताह के तहत तिरंगा दिवस मनाया गया।


तिरंगा के इतिहास पर इस उत्सव के अवसर पर विस्तृत जानकारी दी गई।


प्राचार्य के अध्यक्षता में आयोजित इस मौके पर हिस्ट्री विभाग ने रोचक तथ्य रखे।


सभी ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली। पूरे सप्ताह भर चल रहे कार्यक्रम में आज के दिन का मुख्य आकर्षण तिरंगे के साथ सेल्फी लेना रखा गया।

कॉलेज स्टाफ एवम् छात्राओं ने हाथ में देश की आन-बान-शान तिरंगा लिया।

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश जश्न मना रहा है। इस मौके पर लोगों से भी आग्रह रहा कि हर-घर तिरंगा फहराकर आजादी का पर्व उत्साह व उमंग से मनाएं।
WhatsApp Group
Join Now