IBEX NEWS, शिमला
हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर ये है कि दो विधायकों पवन काजल और लखविंद्र राणा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस को गुडबाय किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 6साल के लिए दोनो को पार्टी से निष्कासन के आदेश जारी किए है।


बुधवार को नई दिल्ली में सीएम जयराम ठाकुर की मौजूदगी में दोनों विधायकों ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।

पवन काजल पहले निर्दलीय विधायक बने थे। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस में लाए। लखविंद्र राणा नालागढ़ विधानसभा हलके में वीरभद्र परिवार के करीबी और पिछली बार निर्दलीय चुनाव लड़े बावा हरदीप सिंह से हमेशा टकराव में रहे। हिमाचल में देर रात को ही इनके भाजपा में जाने की चर्चाएं तेज हो गयी थी। बुधवार को इस पर मुहर लग गयी।