लोक सेवा आयोग का निर्धारित शपथ समारोह फिलहाल टला। IBEX NEWS ,शिमला

Listen to this article

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह फिलहाल टाल दिया गया है।ऐसा क्यों हुआ कोई भी जुबान नहीं खोल रहा। यहां तक कि राजभवन सचिवालय के अधिकारी बताने से गुरेज करते रहे।

सुबह साढ़े आठ बजे ये कार्यक्रम राजभवन शिमला में निर्धारित था।लोग जो समारोह की और जा रहे थे वे बेरंग लौट गए। उन्हें बताया गया कि फिलहाल सभी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।ये कब फिर निर्धारित होगा बता रहे है कि इस बाबत शीघ्र जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश सरकार ने डॉ. रचना गुप्ता को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का बीते सांय को अध्यक्ष पर नियुक्त किया है। वर्तमान में वह लोक सेवा आयोग की सदस्य हैं। यह नियुक्ति आगामी छह साल या 62 वर्ष की आयु पूरी तक प्रभावी रहेगी। साथ ही सरकार ने आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा, कर्नल राजेश कुमार शर्मा(सेवानिवृत) और प्रोफेसर ओम प्रकाश शर्मा को आयोग का सदस्य बनाया है। इनकी नियुक्ति भी छह साल के लिए की है।

मुख्य सचिव आरडी धीमान की ओर से बुधवार सांय को ऐसी अधिसूचना जारी की है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष आईएफएस कैडर के अजय कुमार इसी माह में सेवानिवृत हुए है। वर्तमान में डॉक्टर रचना गुप्ता आयोग की वरिष्ठतम सदस्य रही है ।करीब चार साल का कार्यकाल इस पद पर पूरा कर चुकी है।