खेल जगत की जानी मानी

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया और सदस्यता फार्म भरवा कर सुमन रावत मेहता को कांग्रेस पार्टी में उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुमन रावत हिमाचल प्रदेश ही नहीं देश की जानी मानी धाविका रही है और अनेकों राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सुमन रावत केे कांग्रेस पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात सुमन रावत मेहता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान के उन्नत भारत को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों तथा मजबूत व दूरदर्शी सोच से आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं ।
हिमाचल प्रदेश के 6 मर्तबा मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह का अपना आदर्श बताते हुए सुमन रावत ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रेरणा से मै खेल जगत में एक अलग पहचान बनाने में सफल रही। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर मैने पार्टी की सदस्यता ली है और भविष्य में प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करुंगी।
गौरतलब है कि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुमन रावत वर्ष 1986 में 3000 मीटर की दौड़ में एशियन गेंम्स में कांस्य पदक विजेता रही है तथा 1980 से 1994 तक लगातार अपराजित राष्ट्रीय चेंपियन रही। उसके बाद एक बेटी की में बनने के वावजूद भी 42 किलोमीटर की दौड़ 24 दिनों में पूरी करके अपना नाम लिम्का बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज करवा कर हिमाचल का नाम रौशन किया। साउथ एशियन फ़ैडरेशन में तीन स्वर्ण पदक और राष्ट्रिय और अंतरीष्ट्रीय 87 स्वर्ण पदक 39 रजत व 104 कांस्य हासिल किए !