IBEX NEWS, शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के नवनियुत अध्यक्ष और नए सदस्यों का कल सुबह राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस संबंध में तैयारियां शुरू हो गई है। निमंत्रण पत्र आज बांटे जाएंगे। आज सुबह राज्य सरकार ने आयोग अध्यक्ष तथा तीन नए सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।




आईपीएस अधिकारी रामेश्वर सिंह ठाकुर हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष होंगे । पूर्व में अध्यक्ष पद के लिए नामित अध्यक्ष डॉक्टर रचना गुप्ता की नियुक्ति को अब रद्द कर दिया है। वे सदस्य बनी रहेगी।

जानकारी के मुताबिक शिमला के जुब्बड़हट्टी निवासी रामेश्वर सिंह ठाकुर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से पुरस्कृत है। नौ साल तक प्रधानमंत्री के विशेष सुरक्षा बल, एसपीजी में सेवारत रहें हैं। 2016 में राष्ट्रपति पुलिस पदक मिल चुका है। 1994 में पुलिस में जाने से पहले वह 1990 में भारतीय सेना से बतौर कैप्टन सेवानिवृत्त हुए। हिमाचल पुलिस में डीआईजी पद पर रहे हैं। वर्तमान में वह आईजी इंटेलिजेंस के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

तीन सदस्यों के तौर पर राकेश शर्मा, राजेश शर्मा और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सेवानिवृत प्रोफेसर डॉक्टर नैन सिंह