Listen to this article

……प्रतीभा सिंह के पदभार समारोह में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

IBEX NEWS, शिमला
नव नियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के पदभार ग्रहण समारोह के बहाने पार्टी प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। गुरुवार को चौड़ा मैदान में 5 मई को सुबह 11 बजे नागरिक अभिनंदन किया जा रहा है और बताया जा रहा है कि इसके चलते पार्टी अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। इस आयोजन में चुनावी बिगुल फूंका जा रहा है । ऐस में जब पार्टी का सभी बड़े पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

इस समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त,तजेंद्र पॉल सिंह विट्टू सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चारों कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,राजेन्द्र राणा,विनय कुमार व पवन काजल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व विधायक कांग्रेस कमेटी के पदधाधिकारी सभी जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता इस समारोह में रहेंगे। चुनावी बिगुल बजाते हुए चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने की नसीहत दी जाएगी। और एकजुटता का पाठ पढ़ाया जाएगा।इस समारोह के पश्चात प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अपना पदभार संभालेगी।राज्य कांग्रेस के संगठन महामंत्री रजनीश किमटा
महामंत्री सगंठन यह जानकारी दी है।

Leave a Reply