पुलिस भर्ती जांच पर सरकार की सैंया भयो कोतवाल वाली स्थिति

Listen to this article

पुलिस भर्ती जांच पर सरकार की सैंया भयो कोतवाल वाली स्थिति

कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल

IBEX NEWS, शिमला
पुलिस भर्ती परीक्षा में निष्पक्ष जांच पर कांग्रेस ने सवाल दागे हैं।
कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार के नीचे ही पेपर लीक माफिया बैठा है। पुलिस भर्ती में खुद पुलिस भर्ती कंडक्ट करवा रही है, खुद पेपर लीक किए और अब जांच भी खुद कर रही है है कैसे निष्पक्ष जांच होगी, इस पर संदेह है। पूर्व में भी सभी भर्तियों में यही स्थिति है।पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि

प्रदेश में करीब 11 लाख बेरोजगार है। जो देश मे छठे स्थान पर हैं जो भाजपा सरकार की नीयत को दर्शाती है।
उनहोनर आरोप लगाया कि भाजपा केवल अपने चहेतों को भर्ती करवाना चाहती थी जिस कारण पेपर लीक करवाया। जिन्हें अपने मुख्यमंत्री का नाम नहीं पता वो क्या काम करेगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि जयराम सरकार में नौकरी केवल सराज, धर्मपुर से हो रही है। भाजपा में खुद सरकार के नकल माफिया फल फूल रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि सरकार इस पर लगाम क्यों नहीं लगा रही। क्योंकि जयराम ठाकुर की प्रशासनिक पकड़ ढीली है और सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चल रही है।

वहीं हिमाचल सरकार के धर्मशाला विधानसभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगाना शर्मनाक है। इसे लिखने और झंडे लगाने में समय लगता है। क्यों वहां सुरक्षा नहीं थी और कैमरे नहीं लगाए थे। कांग्रेस देशभगत पार्टी है। चुनाव से पूर्व इस तरह के कृत्य ध्यान बांटने के लिए भाजपा करती है जिसका कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। सरकार अपना स्टैंड स्पष्ट करे कि क्यों सख्त कार्रवाई नहीं कि जा रही।
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। चुनाव के लिए कुछ समय ही शेष है। भाजपा चाहती है कि चुनाव प्रीपोन हो। केबिनेट में जितने चाहे फैसले सरकार लें मगर लागू नहीं होने वाले हैं। जनता में केवल सपने बेचे जा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री भी आकर सपने बेचेंगे लेकिन जनता जानती है विकास किसने किया हैं। जनता बहकावे में आने वाले नहीं है।

शिक्षा की हालत ऐसी है कि है जिन युवाओं को अपने मुख्यमंत्री का नाम नहीं पता वो क्या काम करेंगे। ये दर्शाता है कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का स्तर किस तरह से गिर रहा है।
खालिस्तानियों की झंडे लाने की बात पर सुक्खू ने कहा कि आम आदमी पार्टी स्पष्ट करे की उनकी रैली के बीच यहां झंडे कैसे पहुंचे।

Leave a Reply