Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

हिमाचल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में फसलें खेतों में लहलहा रही है मगर कबाइली जिले में अब जाकर मौसम मेहरबान हुआ है। जौ, मटर आदि को बोने के लिए अब बिजाई शुरु हुई है। अन्य परंपरागत फसलों ओगला, फाफरा बोने के लिए अभी देवता डेट देंगे। भारत देश के अंतिम छोर पर बसे सीमावर्ती गांव छितकुल माता देवी अभी गंगोत्री यात्रा पर हैं और वो आकर डेट देंगे। सदियों से यहां ऐसा ही होता चला आ रहा है।

मात्र 6महीनो के लिए ही यहां खेतीबाड़ी होती हैं। अन्य दिनों गांव बर्फ से ढका ररहता है। यहां आज भी पुराने तौर तरीके से कृषि कार्य होता है और जगह ट्रैक्टर आदि उपदान पर भी सस्ते हल और उपजार मिलते हैं। यहां भी कई घरानों में नयापन शुरु हो गया है मगर अधिकतर लोग पुराने तरीकों को ही तवज्जों दे रहें हैं।

Leave a Reply