
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) के 8 अधिकारी IAS पादोन्नत हो गए है। संघ लोक सेवा आयोग UPSC की टीम ने राज्य के 8 HAS अधिकारियों की शिमला के पीटरहॉफ में इंडक्शन की थी। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने शुक्रवार इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।IAS प्रमोट किए गए अधिकारियों में डॉ. मधू चौधरी, मनोज कुमार, प्रभा राजीव, सतीश कुमार शर्मा, आशीष कुमार कोहली, जितेंद्र सांजटा, वीरेंद्र शर्मा और हेमिस नेगी शामिल है।




