
IBEX NEWS,शिमला
रामपुर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 में सतर्कता जागरूकता सप्ताह (27 अक्टूबर–2 नवम्बर 2025) के तहत आज “Vendor Meet” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परियोजना और विक्रेताओं के बीच पारदर्शी, निष्पक्ष और नैतिक व्यावसायिक सहयोग को मजबूत करना रहा।
बैठक में प्रापण एवं संविदा विभाग के अधिकारियों ने निविदा प्रक्रिया, पारदर्शिता नियमों और शिकायत निवारण तंत्र पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उपस्थित विक्रेताओं को इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता” के अनुरूप ईमानदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता से कार्य करने का संदेश दिया गया।
इस दौरान PIDPI (Public Interest Disclosure and Protection of Informers) व्यवस्था के बारे में जागरूक किया गया, ताकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध सुरक्षित माहौल में सूचनाएं दिए जाने को प्रोत्साहन मिल सके।
विक्रेताओं ने अपने सुझाव साझा किए, वहीं परियोजना अधिकारियों ने बेहतर समन्वय और सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कई विक्रेता प्रतिनिधि उपस्थित रहे। SJVN Limited Luhri Hydro Electric Project Stage -1




