IBEX NEWS, शिमला/रिकांगपिओ 30 अक्तूबर, 2025
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के कल्पा उपमंडल की ग्राम पंचायत ख्वांगी में 32 लाख 70 हज़ार रुपए की राशि से निर्मित शारबो से कागरा तक सड़क का उदघाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने 02 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बनाई गई रिकांगपिओ से खवाँगी राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 सड़क व 12 लाख 36 हज़ार रुपए की राशि से निर्मित जल शक्ति विभाग प्लांट से अलटी ख्वांगी सड़क का लोकार्पण किया।
बागवानी मंत्री ने इस दौरान शारबो में लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहे हेलीपोर्ट का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया तथा वहां के कार्यों की गतिविधियों को जांचा।




इस अवसर पर निदेशक राज्य सहकारी बैंक हिमाचल प्रदेश विक्रम सिंह नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दिनेश कुमार सेन, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।




