
IBEX NEWS,शिमला
जिला किन्नौर के रिकांगपिओ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिल्ती नामक स्थान पर रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई,जहां 19 वर्षीय युवक ने ढांक से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।
मृतक की पहचान गौरव पुत्र गुरबचन निवासी ग्राम कामरु,तहसील सांगला के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस थाना रिकांगपिओ को अनुरेश नामक व्यक्ति ने दी, जिसने बताया कि उसका रिश्ते में साला गौरव ने दाखो से आगे ढांक में छलांग लगा दी है।
सूचना मिलते ही थाना से सब-इंस्पेक्टर प्यारे लाल व एएसआई अभिषेक व पुलिस दल एवं क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद पुलिस क्यूआरटी व स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक के शव को ढांक से बरामद कर लिया गया।
फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।




