
IBEX NEWS,शिमला
3 नवम्बर 2025
अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आगामी 13 और 14 नवम्बर को खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अंबाला कैंट में आयोजित किया जाएगा। इस चरण में फिजिकल एवं मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे।
इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की वे महिला अभ्यर्थी भाग ले सकेंगी जो प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुई हैं।
भर्ती कार्यालय के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपनी Login ID से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकती हैं।आर्मी रिक्रूट ऑफिसर शिमला ने ये जानकारी जारी की है ।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें। यदि किसी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वे अपने संबंधित सेना भर्ती कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच संपर्क कर सकती हैं, ताकि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके।




