
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IPS अधिकारी DIG संजीव कुमार गांधी (HP:2012) को हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड (MILKFED) का नया प्रबंध निदेशक (Managing Director) नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना के अनुसार, सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर राज्यपाल ने यह आदेश जारी किया है। संजीव कुमार गांधी की सेवाएं कार्मिक विभाग के अधीन रखते हुए उन्हें मिल्कफेड के एमडी का दायित्व सौंपा गया है।
इसके साथ ही IFS अधिकारी राजेश शर्मा (HP:2000) को समग्र शिक्षा, शिमला के राज्य परियोजना निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से और जनहित में लागू होगा।


