
IBEX NEWS BUREAU,
शिमला, 09 मई
लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा विक्ट्री टनल से लक्कड़ बाजार होते हुए संजौली तक सड़क पर पैचवर्क और मरम्मत कार्य 09 एवं 10 मई 2026 को किया जाएगा। कार्य के चलते इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे इन दो दिनों के दौरान विक्ट्री टनल–लक्कड़ बाजार–संजौली सड़क का उपयोग यथासंभव कम करें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।
संजौली, ढली और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन चालकों को संजौली बाईपास मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।
पुलिस विभाग ने नागरिकों से ड्यूटी पर तैनात यातायात एवं पुलिस कर्मियों का सहयोग करने और यात्रा की पूर्व योजना बनाकर ही घर से निकलने का आग्रह किया है।



