
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
साइबर ठगों के निशाने पर अब वीआईपी! PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जनता को सावधान करते हुए कहा है कि उनकी माताजी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के नाम या नंबर से अगर पैसों की मांग की जाए, तो झांसे में न आएं। मामला साइबर सेल तक पहुंच चुका है। पूरी पोस्ट पढ़कर सतर्कता बरतें।

अगर आपके पास भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के नाम या नंबर से पैसों की डिमांड वाला कोई मैसेज या कॉल आए, तो सावधान हो जाएं! मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने साफ किया है कि यह एक साइबर फ्रॉड है। किसी भी तरह का ऑनलाइन पेमेंट न करें। मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज करा दी गई है।


