
IBEX NEWS BUREAU शिमला |
पराला सेब मंडी में कथित तौर पर नियमों की अनदेखी करते हुए यूनिवर्सल कार्टन से भरे ट्रॉले मंडी पहुंचने का मामला सामने आया है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर मंडी में निरीक्षण के दौरान ऐसे ट्रॉले कैसे प्रवेश कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ कारोबारी थोड़े से लाभ के लिए नियमों को ताक पर रख रहे हैं, जिससे पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले की तस्वीरें एपीएमसी चेयरमैन देवानंद को भी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी गई हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि संबंधित अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में ट्रॉला स्वीकार करने वाले आढ़ती और नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित कारोबारी, दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


