
शिक्षा विभाग ने जारी किए नियुक्ति आदेश, पीएम श्री, मॉडल और उत्कृष्ठ विद्यालयों में संभालेंगे जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग ने जारी किए 41 प्रिंसिपलों के पोस्टिंग आदेश
- शिमला में 21 प्रिंसिपलों की तैनाती
- मंडी में 17 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
- कुल्लू, चंबा, सिरमौर, किन्नौर व लाहौल-स्पीति में भी नियुक्तियां
- PM SHRI, मॉडल व उत्कृष्ठ स्कूलों में संभालेंगे कार्यभार
- शिक्षा सचिव राकेश कंवर (IAS) ने जारी की अधिसूचना
Himachal Education Department | 13 July 2026
IBEX NEWS BUREAU,शिमला , 13 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सीबीएसई संबद्ध सरकारी विद्यालयों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 प्रिंसिपलों (स्कूल कैडर) की नई नियुक्ति एवं तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा सचिव राकेश कंवर (आईएएस) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, किन्नौर तथा लाहौल-स्पीति जिलों के पीएम श्री, मॉडल और उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में नए प्रिंसिपलों की तैनाती की गई है।








जिला मंडी
- अजय राठौर – GSSS गोलवां → PM SHRI GMSSS चौंतड़ा
- अनिल कुमार – GSSS मंडी → GSSS मंडी
- आनंद कुमार पठानिया – GSSS सारी → PM SHRI GMSSS सरकाघाट
- ओम प्रकाश – GSSS कनैड → PM SHRI GMSSS सुंदरनगर
- योगेश कुमार शर्मा – GSSS लालग → PM SHRI GMSSS करसोग
- शेष राम – GSSS बालू → PM SHRI GMSSS पनारसा
- बलवंत सिंह – GSSS गोपालपुर → Govt. Utkrisht Sr. Sec. School, भराड़ी (सजाओपिपलू)
- रणजीत सिंह – GSSS थलौट → PM SHRI GMSSS भंगरोटू
- रणबीर सिंह – GSSS खूद (सिरमौर) → GSSS बालीचौकी
- विक्रम सिंह राठौर – GSSS तिहरा → PM SHRI GMSSS रिवालसर
- राजू कश्यप – GSSS जाओं (कुल्लू) → GMSSS मंडप
- धर्मपाल – GSSS शल्ला → PM SHRI GMSSS गोहर
- संजीव ठाकुर – GSSS उरला → GSSS कोटली
- हिम सिंह – GSSS कांधा → GMSSS जंजैहली
- संजीव ठाकुर – GSSS पोलियां प्रोहितां (ऊना) → GSSS गद्दीधार
- राजगोपाल ठाकुर – GSSS घरवासड़ा → GSSS मरही
- खजान चंद – GSSS भगेहर लंगेसर → PM SHRI GMSSS जोगिंदर नगर
जिला कुल्लू
- नीलम कपूर सूद – GSSS हरिपुर → GSSS कुल्लू
- राम कृष्ण – GSSS सारी भेखली → PM SHRI GMSSS मनाली
- धरम पाल – GSSS घासनू (मंडी) → PM SHRI GMSSS बंजार
- शालू गुप्ता – GSSS बागीपुल → PM SHRI GMSSS आनी
जिला चंबा
- मनोज कुमार – GSSS रंडोह → PM SHRI GMSSS चंबा
- योगेश घई – GSSS डंड → GSSS किहार
- घनश्याम – GSSS तिस्सा → PM SHRI GMSSS तिस्सा
- देवी सिंह – GSSS शांशेर (कुल्लू) → PM SHRI GSSS किलाड़
- जगजीत सिंह – GSSS बलेरा → GSSS ककीरा
- मोहिंदर सिंह – GSSS दुर्गेठी → PM SHRI GSSS चौवारी
- अनुपम शर्मा – GSSS ककीरा → PM SHRI GMSSS सतौन
- नरेंद्र कुमार – GSSS दारिणी (कांगड़ा) → GMSSS सिहुंता
जिला सिरमौर
- नरेंद्र सिंह नेगी – GSSS अम्बोया → GMSSS अम्बोया
- विनोद कुमार ठाकुर – GSSS टटियाना → PM SHRI GSSS नाहन
- जोगी राम – GSSS टोका नगला → PM SHRI GSSS पांवटा साहिब
- प्रेम चंद – GSSS राजगढ़ → PM SHRI वैद्य सूरत सिंह मेमोरियल GMSSS राजगढ़
- रणधीर ठाकुर – GSSS सिरमौरी मंदिर → Govt. Utkrisht Sr. Sec. School, सराहां
- प्रताप सिंह – GSSS दया → GSSS शिलाई
- राज कुमार – GSSS कोलर → PM SHRI Dr. YS Parmar Memorial GMSSS, ददाहू
जिला किन्नौर
- बलविंदर सिंह नेगी – GSSS सांगला → Govt. Sr. Sec. School, सांगला
- सोनम रिंगचेन – GSSS कनम → Govt. Model Sr. Sec. School, कनम
- विवेक सिंह जमवाल – GSSS चरूरी (कांगड़ा) → PM SHRI Govt. Sr. Sec. School, रिकांगपिओ
- हेम राज – GSSS धरमेहड़ (मंडी) → Govt. Model Sr. Sec. School, काजा
जिला लाहौल-स्पीति
- फतेह सिंह – GSSS लगौती (कुल्लू) → Govt. Utkrisht Sr. Sec. School, केलांग
सबसे अधिक 21 प्रिंसिपलों की नियुक्ति शिमला जिले में की गई है। इनमें राम स्वरूप को पीएम श्री उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग, अजीत वर्मा को पीएम श्री मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू, नरेश लाल को पीएम श्री मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर, जय देव नेगी को राजकीय मॉडल गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर तथा मनजीत सिंह को राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शोघी का प्रिंसिपल बनाया गया है। वहीं नरेंद्र कुमार चौहान को जुब्बल, राजेंद्र सिंह को कुमारसैन, दिनेश स्टेटा को चौपाल तथा राजेश कुमार को दत्तनगर में तैनाती मिली है।
मंडी जिले में 17 प्रिंसिपलों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें अजय राठौर को चौंतड़ा, आनंद कुमार पठानिया को सरकाघाट, ओम प्रकाश को सुंदरनगर, योगेश कुमार शर्मा को करसोग, रणजीत सिंह को भंगरोटू, विक्रम सिंह राठौर को रिवालसर, धर्मपाल को गोहर, संजीव ठाकुर को कोटली तथा खजान चंद को जोगिंदर नगर में नियुक्त किया गया है।
कुल्लू जिले में नीलम कपूर सूद को कुल्लू, राम कृष्ण को मनाली, धरम पाल को बंजार तथा शालू गुप्ता को आनी में तैनाती दी गई है।
चंबा जिले में मनोज कुमार को चंबा, योगेश घई को किहार, घनश्याम को तिस्सा, देवी सिंह को किलाड़, जगजीत सिंह को ककीरा, मोहिंदर सिंह को चौवारी, अनुपम शर्मा को सतौन तथा नरेंद्र कुमार को सिहुंता में नियुक्त किया गया है।
सिरमौर जिले में नरेंद्र सिंह नेगी को अंबोया, विनोद कुमार ठाकुर को नाहन, जोगी राम को पांवटा साहिब, प्रेम चंद को राजगढ़, रणधीर ठाकुर को सराहां, प्रताप सिंह को शिलाई तथा राज कुमार को ददाहू में नई जिम्मेदारी दी गई है।
किन्नौर जिले में बलविंदर सिंह नेगी को सांगला, सोनम रिंगचेन को कनम, विवेक सिंह जमवाल को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिकांगपिओ तथा हेम राज को राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काजा का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है।
वहीं लाहौल-स्पीति जिले में फतेह सिंह को राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग में तैनाती दी गई है।
शिक्षा विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और ज्वाइनिंग रिपोर्ट विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों में इन नियुक्तियों का संचालन “स्कीम फॉर सीबीएसई अफिलिएटेड स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस इन हिमाचल प्रदेश” के प्रावधानों के तहत किया जाएगा।

