किन्नौर के सांगला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का भव्य स्वागतIBEX NEWS, शिमला

Listen to this article

कबाइली जिला किन्नौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का सांगला पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।शाम को सांसद प्रतिभा सांगला पहुंची। कांग्रेस पदाधिकारियों युवा कांग्रेस,महिलाओं ने जोर शोर से उनका स्वागत किया। प्रतिभा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यही जन सैलाब प्रदेश में सता परिवर्तन करेगा। महिलाओं की भागीदारी भी प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अहम है।

वाद्ययंत्रों के साथ किन्नौर में हुए स्वागत पर प्रतिभा सिंह गदगद दिखी उन्होंने जनता का आभार जताया।इस अवसर पर उनके साथ विधायक जगत सिंह नेगी, केहर सिंह खाची,अतुल शर्मा,उमेश नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष एवम चुने हुए पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस नेता मौजुद रहे।

Leave a Reply