विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़ी पहल का संदेश, 1जुलाई से बैन होगा प्लास्टिक सिंगल यूज, केंद्र सरकार ने जारी की एडवायजरी।

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला
हिमाचल प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जाएगा।केंद्र सरकार ने सिंगल यूज पन्नियों,पानी की बोतलों से हो रहे पर्यावरण को नुकसान से रोकने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शिमला में हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवम पर्यावरण परिषद की और से विश्व पर्यावरण दिवस के अयोजन पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इस विशेष दिवस पर उन्होंने लोगो से पर्यावरण सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई और पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बताया कि प्लास्टिक कचरे को भी विज्ञानिक ढंग से ठिकाने लगाया जाएगा,जिससे पर्यावरण संरक्षण में और मदद मिले।


इससे पहले विश्व पर्यावरण दिवस के इस वर्ष के थीम “ऑनली वन अर्थ ” यानि एक धरा के तहत एक साईकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पॉटर हिल स्मरहिल से रिज वापस पहुंची। रिज पर इस अयोजन के दौरान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, निदेशक तथा सदस्य सचिव ललित जैन,अतिरिक्त सचिव सतपाल धीमान, अतिरिक्त निदेशक प्रवीण गुप्ता के अलावा गणमान्य मौजूद रहे।


दूसरी ओर इस विशेष दिवस पर राजधानी में पर्यावरण सरंक्षण उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में पर्यावरण विज्ञान एवम प्रौद्योगिक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्लास्टिक के एकल उपयोग पर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र प्रशासित राज्यों को एडवाइजरी जारी की है ।

जून माह के अंत तक चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंधित करने के निर्देश है। हिमाचल देश में ऐसा पहला राज्य है जिसने प्लास्टिक को पहले ही प्रतिबंधित किया है।ये भी सुनिश्चित किया गया है की हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स गर्मियों में 15फीसदी पानी नदियों में छोड़ेंगे। सुबोध सक्सेना ने कहा कि अब “एसयूपी”बैन से स्वच्छ और हरित पर्यावरण को और अच्छा बनाने में सहयोग होगा।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण मंत्रालय के निर्देश है की 21हजार से अधिक निकाय भी अब मामले पर चुस्ती बरतें। 4704में से 2591शहरी स्थानीय निकायों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को पहले ही बैन लगाया है।केंद्रीय मंत्रालय ने कहा है कि शेष रही स्थानीय निकायों में भी सभी राज्य और केंद्र प्रशासित राज्यों में भी कमर कसे।

बॉक्स

सिगरेट पीने वालों को बारिश में बचना होगा।जी हां अब सिगरेट पैकेट्स के चारों ओर जो प्लास्टिक कवर तौर पर लपेटी जाती है वो भी प्लास्टि भी प्रतिन्धित हो रहा है। हालांकि सिगरेट बनाने वाली कंपनियां निर्धारित नियमों से इस मामले को स्वयं देखेगी मगर मौजूदा हालात में ये कहा जा रहा है।100माइक्रोंस से कम प्लास्टिक या पीवीसी पर भी रोक होगी।प्लास्टिक कैरी बैग की मोटाई 30सितंबर 2021से 50माइक्रोन से बढ़ाकर 75 माइक्रोन है।31दिसंबर 2022से 120माइक्रोन तक अब प्रतिबंधित होगा।
इयर बडस, प्लास्टिक स्टिक,प्लास्टिक झंडे,कैंडी आइसक्रीम स्टिक,थर्मोकोल,प्लास्टिक बर्तन,निमंत्रण कार्ड पर भी बैन होगा।यहीं नहीं पौधों को उगाने में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक गमलों पर भी सख्ती होगी।

बॉक्स

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने एचपीयू कैंपस में भी इस अवसर पर शिरकत की।उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हम सभी को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए कृत संकल्प प्रेरणा प्रदान करता है।

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निमायील ईको फ्रैंडली इंडिया मिशन के संयुक्त तत्वाधान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रेक्षागृह में पर्यावरण दिवस-2022 के अवसर पर आयोजित पहली राज्य इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता ‘हिमाचल एनवायरो क्विज-2022’ के समापन अवसर की अध्यक्षता की। इस दौरान विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply