निर्दलीय विधायकों को गले लगाने पर कांग्रेस में उबाल ,भाजपा को घेरा। जड़ा आरोप शामिल करके संविधान के  संशोधित दल बदल कानून का उलंघन किया है – देवेन्द्र बुशहरी

Listen to this article

IBEX NEWS, शिमला

भाजपा द्वारा निर्दलीय विधायकों को गले लगाने पर हिमाचल में सियासी भूचाल आ गया है। कांग्रेस में बवाल मचा है कि आखिर बीजेपी साबित क्या करना चाहती है ? दोनो बीजेपी का ही समर्थन करते रहें है। भारतीय जनता पार्टी ये स्वयं मान रही है। कांग्रेस का आरोप है कि निर्दलीय विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके दल_ बदल कानून का उलंघन किया है। कांग्रेस ने मीडिया को इस संबंध में संबधित नियमों का हवाला देते हुए कागजात भी जारी किए है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवेन्द्र बुशहरी ने कहा कि पिछले कल शिमला मे भाजपा ने मुख्यमंत्री व भाजपा

के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति मे  जोगिंद्रनगर से विधायक प्रकाश राणा व देहरा से विधायक होशियार सिंह ने  भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके भारत के संविधान की अनुसूची 10 .. आर्टिकल 102(2),191(2) के सैक्शन 2 और 3 दलबदल कानून  का उलंघन करने का आरोप लगाया है। आर्टिकल 2 ,3 में सपष्ट लिखा है कि कोई भी व्यक्ति यदि किसी राजनैतिक पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव जीतता है तो वह चुना हुआ विधायक तब तक किसी राजनैतिक पार्टी की सदस्यता नही ले सकता ,यदि चुनावो से पहले वो विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा देता है तो वो किसी भी पार्टी मे शामिल हो सकता है। कांग्रेस पार्टी विधान सभा अध्यक्ष से मांग करती है कि इन विधायकों की विधान सभा  सदस्यता तुरंत प्रभाव से रद्द की जाए। कांग्रेस पार्टी कानून विधों से राय ले कर आगे की कारवाई करेगी तथा एस विषय में चुनाव आयोग को भी अवगत करवाया जाएगा ।

बुशहरी ने कहा कि आखिर भाजपा ऐसा करके क्या दर्शाना चाहती है, जबकि ये विधायक तो तब से भाजपा  के साथ ही है जब से  इनकी सरकार प्रदेश मे बनी।

भाजपा अब चुनाव से पूर्व जो भी झूठे वादे और घोषणाएँ करे , जनता ने इस सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना दिया है। बढ़ती महंगाई , भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, कर्मचारियों, पेंशनरों, बागवानों व किसानों से की गई वादा खिलाफी को प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है।

Leave a Reply