MC शिमला चुनाव में विक्रमादित्य ने नेता प्रतिपक्ष को दी बड़ी चुनौती, बोले : पीएम मोदी की जगह अपने नाम पर निगम चुनाव लड़ें जयराम।

Listen to this article


IBEX NEWS,शिमला।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर को अपने नाम पर नगर निगम शिमला का चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हर काम में प्रधानमंत्री मोदी को आगे करना ठीक नहीं है।
नगर निगम जैसे चुनाव को पूर्व सरकार के कामकाज के आधार पर जयराम ठाकुर को लड़ना चाहिए। चुनी हुई सरकारों को अस्थिर कर गिराने की बातें कहना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है।


जयराम ठाकुर सहित कई भाजपा नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों और मुख्यमंत्री में पूरा तालमेल है।
कांग्रेस सरकार पांच साल तक मजबूती के साथ चलेगी। भाजपा की ओर से नगर निगम चुनाव के प्रचार में वीरभद्र सिंह की फोटो नहीं होने के आरोप लगाने पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की फोटो लोगों के दिलों में है।