नगर निगम शिमला का चुनाव दो मई को मतदान होना है। चुनावी प्रचार की अंतिम रात को नगर निगम शिमला की भाजपा निगम के दौरान शिमला की पूर्व मेयर के बेटे पर गाड़ी में शराब मिलने से खूब हल्ला मचा हुआ।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

नगर निगम शिमला का चुनाव दो मई को मतदान होना है। चुनावी प्रचार की अंतिम रात को नगर निगम शिमला की भाजपा निगम के दौरान शिमला की पूर्व मेयर के बेटे पर गाड़ी में शराब मिलने से खूब हल्ला मचा हुआ।
मामले को लेकर वह मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोई और अपने बेटे का बचाव करते हुए बोली उनके बेटे को पिटा गया। संजौली के चलौंठी में देर रात भाजपा पूर्व मेयर के बेटे की गाड़ी से चार बोतल शराब पकड़ी गई। पुलिस ने आचार संहिता के उलंघन पर मामला भी दर्ज कर लिया है।
उनका कहना है कि उसके बेटे ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती गाड़ी रुकवाई और नशे की हालात में उनके साथ मारपीट की। उन्ही ने ख़ुद शराब गाड़ी में डाला। उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप लगाया है। पोलिस पर आरोप लगाया की वह उनकी तरफ से मामला दर्ज नही कर रही है। उन्होंने बताया कि बेटा भतीजी को घर छोड़ने ढिंगू धार जा रहा था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से न्याय की गुहार लगाई है।