IBEX NEWS,शिमला। शिमला नगर निगम के चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे है। इसके लिए मतगणना का दौर शुरू हो गया है और शुरुआती नतीजे आना शुरू भी हो गए है। वार्ड नम्बर एक भराड़ी से भाजपा की मीना जीत गयी है। वार्ड नम्बर 3, 6, 7 में कांग्रेस जबकी समरहिल में माकपा ने जीत हासिल की है।

Listen to this article

शिमला के छोटा शिमला स्थित स्कूल में सुबह 10ः00 बजे से मतों की गणना चल रही है। आपको बता दें कि शहर के 34 वार्डों के लिए मतदान हुआ है तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनावों में भाजपा ने 18 सीटें जीतकर शिमला नगर निगम पर कब्जा जमाया था।

जिला प्रशासन ने नगर निगम चुनाव के लिए छोटा शिमला स्कूल को मतगणना केंद्र बनाया है। यहां पर आठ टेबल लगाए हैं। इसमें सात टेबल ईवीएम और एक टेबल पोस्टल बेल्ट पेपर की गिनती के लिए है।

सात टेबलों पर चार राउंड में मतगणना की जा रही है। पांचवें राउंड में छह वार्डों की गिनती की जा रही है।