ऊना:त्यूड़ी के पास स्कूटर सवार को बचाते हुए हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस एक मकान में जा घुसी।बस में सवार यात्री बाल बाल बच गए, स्कूटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।RH ऊना ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल के ऊना जिले मेंनह 503 एक्सटेंशन पर त्यूड़ी के पास हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस एक मकान में जा घुसी। हादसा एक स्कूटर सवार को बचाते समय हुआ, जिसमें स्कूटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में रीजनल अस्पताल ऊना ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृतक पदम चंद बसाल का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस ऊना से कांगड़ा की तरफ जा रही थी। बस में सवार यात्री बाल बाल बच गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ऊना पुलिस को सूचित किया। जिस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद बयान दर्ज किए।