प्रदेश में 4 उपचुनाव, विधानसभा, अब mc शिमला चुनाव में करारी शिखस्त के बाद BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए कस्सी कमर । मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पूरा होने पर महासंपर्क अभियान के बहाने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JPनड्डा ने सोमवार को हिमाचल में चुनावी शंखनाद किया।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश में 4 उपचुनाव, विधानसभा, अब शिमला नगर निगम चुनाव में करारी शिखस्त के बाद भारतीय जनता पार्टी अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कस ली है।मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में चल रहे महासंपर्क अभियान के बहाने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को हिमाचल में चुनावी शंखनाद कर दिया।

नड्डा ने कांगड़ा के जसूर में जनसभा को संबोधित करते हुए परिवारवाद की राजनीतिक को लेकर तीखे प्रहार किए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि देश में 70 साल में 74 एयरपोर्ट बने और मोदी के नौ साल के कार्यकाल में 74 एयरपोर्ट बनकर तैयार हुए।

कुछ देर बाद वह कांगड़ा के ब्रजेश्वरी माता मंदिर और माता ज्वालामुखी के दर्शन करेंगे। हिमाचल दौरे के दौरान जेपी नड्डा कांगड़ा, मंडी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। जेपी नड्डा आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश दौरे पर हैं।

बॉक्स
शाम 06:30 बजे जेपी नड्डा हमीरपुर में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। इसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इसके अलावा संगठन की मजबूती और महासंपर्क अभियान को और सफल बनाने को लेकर भी चर्चा होगी।

कोर कमेटी की मीटिंग में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, वीरभद्र सिंह के रणनीतिकार रहे हर्ष महाजन भी शामिल होंगे। कल वह बिलासपुर में कार्यकर्ताओं से मीटिंग करेंगे।

बॉक्स


14 जून को जेपी नड्डा मंडी संसदीय क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह धड़ों में बंटे भाजपा नेताओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश देंगे। खासकर प्रेम कुमार, धूमल, अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल और महामंत्री सिद्धार्थन को जरूरी निर्देश देंगे।