बिलासपुर : राशन की मामूली बात पर हुआ झगड़ा, सिर पर तवे से वार कर ले ली साथी की जान।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के बाजार में यूको बैंक के पास एक ही किराए के कमरे में रह रहे 2 प्रवासी मजदूर धीरज कुमार व मनोज कुमार निवासी बक्सेना जिला बदायूं उत्तर प्रदेश राशन की मामूली-सी बात को लेकर आपस में भिड़ गए । आपसी लड़ाई में एक की मौत हो गई।

दोनों प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राशन सामग्री के लेनदेन के कारण यह घटना हुई।

झंडूता में प्रवासी मजदूर मनोज कुमार (34) ने धीरज कुमार (32) के सिर पर तवे से प्रहार कर दिया। उसके बाद मनोज कुमार मौके से भाग गया।

दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई घायल को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पूरी रात तलाश की सुबह तड़के कोटलु गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मनोज कुमार को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया है। 

मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।