शिमला जिला में लिंक रोड नहीं हो पाए बहाल,सड़कों के बंद होने से बागवानों को भारी नुकसान,सेब ख़राब होने के बाद रोहड़ू से आई कुछ ऐसी तस्वीरें।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में सेब को नाले में फेंका जा रहा है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक बागवान के घर को जोड़ने वाले लिंक रोड के बंद होने की वजह से सेब नाले में बाहर जा रहा है। हालांकि यह सेब सी ग्रेड का है, जो प्रदेश के बागवान आमतौर पर बोरी में बेचते हैं।

बागवानों का कहना है कि पिछले 20 दिन से सड़क बंद होने की वजह से वह अपना सेब मंडियों तक पहुंचाने में असमर्थ हैं। इसलिए सेब खराब हो गया, जिसे नाले में बहाने के अलावा कोई रास्ता नहीं। वहीं इस सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। भारी बारिश के कारण लगभग 1600 सड़क मार्ग अवरुद्ध रहे हैं। वर्तमान में अब 450 सड़कें ही बंद हैं, लेकिन बार-बार हो रही बारिश इनकी बहाली होने के बावजूद बाधित हो रही हैं। सड़कें बंद होने से बागवानों को परेशानी हो रही है। उनका सेब सड़ रहा है, जिस वजह से कई जगहों पर लोगों ने सेब नाले में बहा दिया।