बाढ़ और भूस्खलन की आपदाओं से जूझ रहे हिमाचल की मानवता की सुरक्षा के लिए यज्ञ में पवित्र आहुतियों से मंगलमय वर्ष की कामना की गई।
IBEX NEWS,शिमला।
DAV महाविद्यालय कोटखाई में हवन यज्ञ से नए शैक्षणिक सत्र 2023 2024 का शुभारंभ किया गया। 5 बार गायत्री मंत्र का पाठ किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि प्रो. राजेन्ह चौहान ए पी जी विश्वविद्यालय शिमला के उप कुलपति ने शिरकत की।
महाविद्यालय के प्रचार्य राजकुमार जिस्टु द्वारा टोपी और शाल पहना कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात शास्त्री धीरज शर्मा ने पवित्र ऊं के उच्चारण के साथ हवन का शुभारंभ किया।
बाढ़ और भूस्खलन की आपदाओं से जूझ रहे हिमाचल की मानवता की सुरक्षा के लिए यज्ञ में पवित्र आहुतियों से मंगलमय वर्ष की कामना की गई। स्थानीय क्षेत्र से संबंधित मुख्यातिथि एक प्रसिद्ध शिक्षाविद है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक मुकाम हासिल किए है। उन्होने बच्चों को अपने अनुभव साझा करते हुए जीवन में निरंतर प्रगतिशील रहने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा यजमान अभिभावक वर्ग, डी. ए. वी. विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं छात्र-छात्राओं का धन्यवाद किया। इस यज्ञ में प्राध्यापक वर्ग एवं अन्य कर्मचारी वर्ग भी उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण और शांतिपाठ के साथ यज्ञ सम्पूर्ण हुआ।