कांगू-डैहर संपर्क मार्ग पर सड़क धंसने से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस करीब 25 से 30 फीट नीचे गिरी। इसमें 14 यात्री सवार थे।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर में कांगू-डैहर संपर्क मार्ग पर सड़क धंसने से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस करीब 25 से 30 फीट नीचे गिरी। इसमें 14 यात्री सवार थे।

अब तक की सूचना के अनुसार सभी यात्रियों को चोटें आई है। तीन यात्रियों को ज्यादा गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोग और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है और घायलों को सुंदरनगर अस्पताल लाया जा रहा है।