HRTC कुछ वस्तुओं का टिकट नहीं कटेगा। घरेलू सामान सहित दो लैपटॉप और सात अन्य वस्तुओं पर बसों में किराया नहीं लगेगा।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने कुछ वस्तुओं का टिकट नहीं लेगा।। HRTC ने कुछ घरेलू सामान सहित दो लैपटॉप और सात अन्य वस्तुओं पर बसों में किराया नहीं लेने का निर्णय लिया है।इससे पहले अगस्त महीने में HRTC ने कमाई बढ़ाने के लिए घरेलू वस्तुओं पर भी किराया वसूली का फ़ैसला लिया था। सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ लोगों ने खूब हल्ला बोला और खूब खिंचाई की।

इससे HRTC के कंडक्टर और आम जनता में भी सरकारी बसों में सामान ले जाने को लेकर भ्रम की स्थित पैदा हो गई थी।HRTC ने अब इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए है। इसके मुताबिक HRTC बसों में सवारी अब अपने साथ घरेलू सामान 30 किलोग्राम तथा किसी भी साइज के दो बैग, बच्चों की ट्राली, तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, लैपटॉप, सेब का एक गिफ्ट पैक भी फ्री में कहीं भी ले जा सकेंगे।

सवारी साथ नहीं होने पर एक गिफ्ट पैक का हाफ टिकट कटेगा। सवारी के साथ एक से ज्यादा गिफ्ट पैक पर एक चौथाई किराया लिया जाएगा, जबकि फुल पेटी का पूरा एक सवारी का किराया कटेगा।HRTC प्रबंधन ने सवारियों के साथ और बिना सवारी के साथ HRTC की बसों में ढोए जाने वाले सामान के लिए रिवाइज्ड भाड़ा निर्धारित किया है। HRTC की ओर से रिवाइज्ड भाड़े के मुताबिक सवारी के साथ ऑफिस या डाइनिंग चेयर का एक चौथाई किराया लिया जाएगा। डाइनिंग व ऑफिस टेबल फुल टिकट होगा।पांच सीटर सोफा सेट का डबल टिकट कटेगा। सिंगल बेड बॉक्स का फुल टिकट, डबल बेड बॉक्स का डबल टिकट कटेगा, अलमारी का भी डबल टिकट, सिलाई मशीन व पंखे का एक चौथाई, प्लास्टिक व फोल्डिंग चेयर का एक से तीन कुर्सियों का एक चौथाई, छह कुर्सियों का हॉफ टिकट व इससे ज्यादा का फुल टिकट, साइकिल का हाफ किराया कटेगा।

दिव्यांग की व्हील चेयर का किराया नहीं लगेगा
बच्चों की ट्रॉली व दिव्यांगों की व्हील चेयर का कोई किराया नहीं लगेगा। दिव्यांग व्यक्ति के बस में न होने पर कुर्सी का एक चौथाई किराया काटा जाएगा। कंप्यूटर, LED, LCD का एक चौथाई, सवारी के साथ दो लैपटॉप बिना किराए, दो से ज्यादा पर लैपटॉप पर एक चौथाई किराया, वॉशिंग मशीन का फुल टिकट कटेगा
फूलों का प्रति बॉक्स एक सवारी के किराए का पांचवां हिस्सा वसूला जाएगा। 20 किलो सब्जी का एक चौथाई किराया, 40 किलो सब्जी का आधा किराया और 40 किलो से ज्यादा सब्जी का फुल किराया लगेगा।HRTC प्रबंधन ने स्पष्ट किया अब बिना सवारी के भी बस में कंडक्टरों को सामान ले जाना होगा। कंडक्टर मना नहीं कर सकता है।