उतर भारत के मेडिकल कॉलेजों का मेडिफ़ेस्ट सिटिम्यूलस IGMC में आज से शुरू। डीजे नाईट से शुरुआत। सीएम समापन पर करेंगे शिरकत। दादा साहेब फाल्के अवार्डी HPपुलिस ऑर्केस्ट्रा “हार्मोनी ऑफ़ पाइंस” भी देगी प्रस्तुति।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के प्रीमियम चिकित्सा संस्थान IGMC शिमला में आज से उतर भारत के मेडिकल कॉलेजों का मेडीफ़ेस्ट स्टिमुलस का धमाल आज से शुरू हो रहा है। डॉक्टरी की पढ़ाई के साथ उतर भारत के सभी मेडिकल कॉलेजों के सैंकड़ों छात्र छात्राएँ विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाएँगे।आज डीजे नाईट से उस समारोह की शुरुआत होने जा रही है।

खेल ए आगमन आज के इवेंट का थीम है और स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव स्वास्थ्य एम सुधा मुख्यतिथि होगी। दोपहर बाद वे आईजीएमसी में इस समारोह में शिरकत करेगी। इस उत्सव के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण के लिहाज़ से थीम रखा है और IPS अधिकारी एडीजीपी सत्वंत अटवाल समारोह की मुक्यातिथि होगी।सिमर कौर पंजाबी सिंगर मुख्य आकर्षण में है।कार्यक्रम के तीसरे दिन हिमाचल की संस्कृति को संजोये रखने के लिहाज़ से थीम “हमारी संस्कृति हमारी पहचान” बेस्ड रखी है और पहाड़ी नाईट का धमाल इस दिन होगा। किन्नौरी सिंगर और छात्र छात्राओं की विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहने के लिए पूरी तैयारियाँ की गई है। हिमाचल प्रदेश के युवा सेवाएँ एवम् खेल, PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्यातिथि होंगे।

और अंतिम दिन स्टिमुलस में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु मुख्यातिथि होंगे।

इस दिन दादा साहेब फाल्के अवार्डी HPपुलिस ऑर्केस्ट्रा “हार्मोनी ऑफ़ पाइंस” भी देगी प्रस्तुति देगी। बॉलीवुड नाईट थीम होगा।

CSA 2023-2024 के स्टिमुलस को सफल आयोजन के लिए शिखीन सूद अध्यक्ष, महासचिव निखिल , कल्चरल सचिव सुयांश नेगी,अभिषेक शर्मा, देव्यांश शर्मा, निखिल, अशिमा,मीनाक्षी, देवांश की टीम जुटी है।

महासचिव निखिल का कहना है की सभी नार्थ इंडिया के मेडिकल कॉलेजों को इनविटेशन भेजा है। हर वर्ष इस तरह के आयोजन में सभी की उपस्तिथि दर्ज होती है और सभी छात्र छात्राएँ यादगार पल इस प्रसिद्ध समारोह में अपने लिए समेटते है।