हिमाचल के सीएम ICU से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट।यहाँ चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ के बाद कूच दिनों के लिए बेड रेस्ट की एडवाइज।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू AIIMS दिल्ली में आठ दिन तक ICU पर भर्ती रहे। उनके स्वास्थ्य में सुधार के बाद आज उन्हें ICU से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। यहां पर भी CM को अभी ज्यादा लोगों को मुख्यमंत्री को मिलने नहीं दिया जा रहा।डॉक्टरों की पूरी टीम मुख्यमंत्री सुक्खू के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। उनके गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी में pancreatitis से संबंधित टेस्ट किए गए। रिपोर्ट नॉर्मल बताई जा रही है।


मुख्यमंत्री सुक्खू को बीते शुक्रवार को IGMC शिमला से AIIMS दिल्ली के लिए रेफर किया गया था। तब से वह AIIMS दिल्ली में ICU में स्वास्थ्य लाभ ले रहें हैं। अब वह ICU से बाहर आ गए हैं। इससे पहले IGMC शिमला में भी मुख्यमंत्री का 30 घंटे तक उपचार चला। CM सुक्खू IGMC शिमला में बुधवार रात तीन बजे पहुंचे थे। यहां पर भी उनका उपचार शुरू हो गया था।