EXCLUSIVE:हिमाचल में ITBP जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुँचे भारत के पीएम मोदी।

Listen to this article

लाहौल-स्पीति जिले में स्थित लेपचा चेकपोस्ट चीनी सरहद से करीब 2 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस पोस्ट में फ्रंटलाइन पर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और आर्मी के जवान तैनात हैं।

IBEX NEWS,शिमला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली का त्योहार मनाने के लिए रविवार सुबह अचानक हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों के बीच आईटीबीपी के जवानों के पास पहुँचे।उन्होंने ट्विटर X अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की। इसमें उन्होंने लिखा- “हिमाचल के लेप्चा पहुंचकर बहादुर जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया”।लेप्चा में हिमाचल की सीमाएं चीन अधिकृत तिब्बत से लगती है। यहां हर वक्त ITBP जवान देश की रक्षा में तैनात रहते हैं।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित लेपचा चेकपोस्ट चीनी सरहद से करीब 2 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस पोस्ट में फ्रंटलाइन पर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और आर्मी के जवान तैनात हैं।

इस चेक पोस्ट से नीचे की तरफ चीनी गांव है। यहां चीनी फौज तैनात हैं। हिमाचल प्रदेश, चीन से 260 किमी लंबी बॉर्डर शेयर करता है। इसमें से 140 किमी का हिस्सा किन्नौर और 80 किमी लाहौल-स्पीति जिले में है। यहां चीनी सीमा पर भारत की 20 पोस्ट हैं।

प्रधानमंत्री ने रविवार को देशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए X पर लिखा- देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अपनी पहली दीपावली मनाने सियाचिन गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 वर्ष से हर बार सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं। इस बार भी उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई और दीपों के त्योहार की शुभकामनाएं दी।साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने पहली दिवाली सियाचिन में सैनिकों के साथ मनाई थी। इसके बाद हर साल PM सुरक्षा बलों के साथ 10 साल से दिवाली मनाते आ रहे हैं।

लेप्चा गाँव