रूठी पत्नी को मनाने गए पति की ससुराल में हत्या। आरोप ,बीवी ने तेल फेंका सास ने आग लगाई और फिर ससुराल वालों ने आँगन में फेंका और पिता ने अस्पताल पहुँचाया: पुलिस को मृतक के पिता की शिकायत

Listen to this article

हिमाचल में मंडी के सरकाघाट की घटना।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल में मंडी के सरकाघाट में अपनी रूठी पत्नी को मनाने ससुराल गए पति की जलकर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक नवीन कुमार के पिता प्रकाश चंद ने बेटे के ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटनास्थल से पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।सूचना के अनुसार, सरकाघाट की पंचायत बकारटा में ससुराल गए नवीन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार रात को नवीन कुमार के पिता ने अपने बेटे को ससुराल के आंगन से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां से नवीन को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया, लेकिन रविवार को नवीन की मौत हो गई।नवीन फरीदाबाद में एक दुकान में नौकरी करता था। लगभग डेढ़ साल पहले नवीन का एक्सीडेंट हुआ और घर आ गया। उसके बाद ठीक होने पर नवीन ने सरकाघाट में अपनी दुकान खोली, लेकिन काम नहीं चला। फिर उसे बंद कर दिया। इसके बाद वह नवीन नवम्बर 2022 में बद्दी नौकरी करने चला गया। इसके कुछ दिन बाद उसकी पत्नी पूजा अपने मायके चली गई। नवीन शनिवार को पूजा को मनाने के लिए ससुराल गया था। मगर वह वापस नहीं लौट पाया। अब पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।