राज्य सरकार ने तकनीकी संस्थानों में अधीक्षक, ग्रेड-II से ग्रेड-I (कक्षा-1 राजपत्रित)पद पर दो अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफ़ा दिया।

Listen to this article

विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों पर अधिसूचना जारी।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अधीक्षक, ग्रेड-II को अधीक्षक ग्रेड-I (कक्षा-1 राजपत्रित) के पद पर दो अधिकारियों को पदोन्नति दी है।जनहित को देखते हुए तत्काल प्रभाव से नियमित आधार पर प्रमोशन देते हुए ओंकार चंद , नारायण सिंह को नए स्थान पर भेजा है। कंडाघाट, जिला सोलन के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वीमेन से नारायण सिंह को अधीक्षक ग्रेड 1 के पद पर तकनीकी निदेशालय सुन्दरनगर, जिला मण्डी स्थानांतरित किया है।वहीं ओंकार चंद को अधीक्षक ग्रेड 1 पद पर राजकीय आईटीआई घुमारवीं, बिलासपुर से महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, कोटला (ज्यूरी), जिला शिमला को सस्थानांतरण किया है।


जारी अधिसूचना में स्पष्ट कहा है कि ये पदोन्नति आदेश कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगे। उपरोक्त अधिकारियों को पांच दिनों के भीतर नए तैनाती स्थान पर अपना कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। यदि वे अपने कर्तव्यों में शामिल होने में विफल रहते हैं, तो यह माना जाएगा कि
अधिकारी) इच्छुक नहीं हैं/हैं और पदोन्नति आदेश रद्द माना जाएगा।