सीएम ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल के संकेत देते हुए मंत्रिमंडल में विभागों के बदलाव  को लेकर बड़ा बयान दिया।

Listen to this article

हमीरपुर जिले के दौरे के दूसरे दिन नादौन में पत्रकारों बातचीत में उन्होंने कहा कि जिन मंत्रियों से विभाग वापस लिए गए हैं, उन्हें फिर से संबंधित अन्य विभाग दिए जाएंगे।

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल के संकेत दिए हैं। उन्होंने कैबिनेट में विभागों के बदलाव  को लेकर बड़ा बयान दिया है।  हमीरपुर जिले के दौरे के दूसरे दिन नादौन में पत्रकारों बातचीत में उन्होंने कहा कि जिन मंत्रियों से विभाग वापस लिए गए हैं, उन्हें फिर से संबंधित अन्य विभाग दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर दो नए विभाग गठित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मंत्री से पोर्टफोलियो नहीं लिया गया है। उनके साथ अटैच किए गए विभागों को नवनियुक्त मंत्रियों को दिया गया है। सभी मंत्रियों को उनसे संबंधित विभागों से जुड़े हुए अन्य विभाग दिए जाएंगे और इसमें बदलाव किया जाएगा। वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आपदा के दौरान 9700 करोड़ का दावा दिसंबर महीने में मिल जाना चाहिए था। इसे लेकर लगातार देरी की जा रही है। हिमाचल से तीन भाजपा सांसद चुनकर जनता ने दिल्ली भेजे हैं, लेकिन आपदा के दौरान एक मर्तबा भी गृह मंत्री या प्रधानमंत्री से हिमाचल के हकों को लेकर नहीं मिले हैं।