Ram Mandir pratishtha:22 जनवरी को हिमाचल में रहेगी छुट्टी, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का एलान; राम मंदिर पहुंचे सीएम।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

अयोध्या में होने वाले रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हिमाचल में 22 जनवरी (सोमवार) को छुट्‌टी रहेगी। कल पूरे दिन प्रदेश के सभी सरकारी ऑफिस और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राम मंदिर पहुंचे हैं। राम मंदिर में सुंदर पाठ के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 22 जनवरी को हिमाचल में पूरे दिन की छुट्टी रहेगी। रविवार को शिमला के राम मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ 24 घंटे के लिए रामचरितमानस पाठ शुरू हुआ है। सुक्खू ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, राम किसी पार्टी विशेष के नहीं हैं। वह इस देश की संस्कृति हैं। हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और आज वह भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने राम मंदिर पहुंचे हैं।इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पहले ही प्रदेश में 22 जनवरी की छुट्‌टी की मांग कर चुके हैं।

जाखू में हनुमान जी के साथ श्रीराम की मूर्ति लगेगी। मंदिर में 111 फीट की श्रीराम की मूर्ति लगाई जाएगी। हिंदू-परम्पराओं में किसी भी शुभ कार्य करने से पहले मुहूर्त और समय देखा जाता है। शुभ मुहूर्त देखकर जाखू में भी श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर फैसला किया जाएगा।प्रदेश के लोगों से कल प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घरों में दिये जलाने का भी आह्वान किया

बॉक्स

हिमाचल प्रदेश से सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने को पूछे गए सवाल को मुख्यमंत्री ने टालते हुए कहा कि आज वह श्रीराम के चरणों में हैं और अखंड ज्योत जलाने राम मंदिर आए हैं।