हिमाचल PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश के PWDमंत्री विक्रमादित्य सिंह भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज रविवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। वह अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे । सिंह हिमाचल के इकलौते राजनेता हैं, जिन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आधिकारिक तौर पर इनविटेशन मिला है। सुबह विक्रमादित्य सिंह चंडीगढ़ से फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे। दोपहर के वक्त उन्होंने यूपी सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री जतिन प्रसाद से मुलाकात की।