हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित झाड़माजरी में हिलटॉप कंपनी में  भीषण अग्निकांड।

Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल के  सोलन जिले के बद्दी स्थित झाड़माजरी में हिलटॉप कंपनी में  भीषण अग्निकांड में भारी नुकसान हुआ है। इस कंपनी में डियोड्रेंट बनता था। दूसरी और कंपनी के अंदर कुछ कामगारों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। अग्निकांड के दौरान कई कामगारों ने कंपनी की छत से छलांग लगा दी। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची हालाँकि कारणों का पता नहीं लग पाया है। अब तक 32 कामगारों को बाहर निकाला गया है। अग्निकांड के बाद डीसी सोलन मनमोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। डीसी ने कहा कि कंपनी में 50 कामगार काम कर रहे थे। अब तक 30 से 32 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। जबकि कुछ घर निकल गए थे। लेकिन कुछ कामगार अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान का पता लगाया जा रहा हैं।