हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग करते वक्त नोएडा की रहने वाली महिला पायलट की मौत।

Listen to this article

पुलिस के मुताबिक बीते रविवार को दोनों ने करीब एक बजे अलग अलग उड़ान भरी। मगर उड़ान भरने के कुछ देर बाद महिला ने पैराग्लाइडर से नियंत्रण खो दिया और वह संसाल नामक गांव के साथ लगती पहाड़ी पर आ गिर गई। रितु को गिरते हुए पति ने देख लिया। उन्होंने लैंडिंग कर उसी वक्त बैजनाथ पुलिस और भारतीय वायुसेना के अपने सहयोगियों को सूचना देकर सहायता मांगी

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग करते वक्त नोएडा की रहने वाली महिला पायलट की मौत हो गई। कांगड़ा जिला के बैजनाथ में बीड़ साइट पर महिला ने रविवार को उड़ान भरी थी। पैराग्लाइडिंग के दौरान नीचे गिरने से यह हादसा हुआ। मृतक पायलट रितु चोपड़ा पत्नी आशुतोष चोपड़ा जी 34 सेक्टर 25 नोएडा, गौतमबुद्ध नगर की रहने वाली थी।जानकारी के अनुसार, मृतक महिला के पति आशुतोष भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर पद पर रिटायर है। दंपती पिछले 6 साल से बीड़ आकर पैराग्लाइडिंग करता रहा है। इस बार भी दोनों बीते शुक्रवार को ही बीड़ पहुंचे थे।